मामा के घर से दुकान पर सामान लेने निकली 14 वर्षीय किशोरी लापता

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ शहर


काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, मामा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र में मामा के घर रह रही 14 वर्षीय किशोरी दुकान पर सामान लेने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर मामा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, 10 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे किशोरी घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
किशोरी के लापता होने के बाद मामा ने पुलिस से उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही उसके घर से निकलने के बाद की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
किशोरी के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *