
घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था सूर्यांश, तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला
बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार सुबह घर के पास सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
गौरा गांव निवासी बृजेश यादव का तीन वर्षीय पुत्र सूर्यांश यादव बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आई पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था सूर्यांश
सूर्यांश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने मासूम की मौत पर गहरा दुख जताया।