इंजीनियर दिवस पर उत्कृष्ट अभियंताओं का सम्मान

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


देश के विकास में इंजीनियरों की भूमिका अतुलनीय, राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी व समर्पण से कार्य करने का आह्वान

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ओर से हरवंशपुर स्थित एक होटल के सभागार में अभियंता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम सिविल इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया।
समारोह में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव इंजी. राजेश सिंह पालीवाल ने कहा कि देश के विकास में इंजीनियरों का योगदान अतुलनीय है। जिस देश के संसाधन जितने विश्वस्तरीय होंगे, वहां के इंजीनियर उतने ही कुशल और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि अभियंताओं को एकजुटता बनाए रखते हुए अपना शत-प्रतिशत योगदान देना होगा, तभी देश को विकसित राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जा सकेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. जगदीश प्रसाद सोनकर ने कहा कि वर्तमान दौर में इंजीनियरिंग केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की मूलभूत समस्याओं के समाधान में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अभियंताओं से राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान इंजीनियरों एवं आर्किटेक्ट्स ने देश और समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन इंजी. सुनील यादव ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक मिर्जा अशहद बेग, मिर्जा हाफिज बेग, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मुहम्मद हलीमुल्लाह, नेहा मौर्या, संध्या भारती, विनोद पांडेय, अरुण प्रजापति, प्रभाकर यादव, अमित यादव, राजगौरव वर्मा, राजेश कुमार, अहमद फुरकान, राहुल कांत, दीपक यादव, मनोज कुमार सिंह, द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, इंद्रजीत चौहान समेत बड़ी संख्या में इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *