मोड़ पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दोनों चालक गंभीर

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम


ग्रामीणों ने एंबुलेंस से पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर
आजमगढ़। मेंहनगर-छतवारा मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर भोरमपुर गांव के पास मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी मेंहनगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया।
मेंहनगर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि कस्बे के लोहिया नगर निवासी नीरज चौरसिया (28) बाइक से आजमगढ़ से मेंहनगर आ रहे थे। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी मुकेश राजभर (33) मेंहनगर से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे भोरमपुर गांव के पास मोड़ पर दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं।
टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी मेंहनगर भेजवाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जैनेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *