सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

स्कूल से घर लौटने के बाद नल पर हाथ-पैर धोते समय सांप ने डसा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
आजमगढ़ । करनपुर सरैया मुहम्मदपुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव निवासी सुभाष चौबे की बेटी सुरुचि चौबे (14) शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटी थी। घर के पीछे स्थित नल पर हाथ-पैर धोने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। चीख सुनकर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन सुरुचि को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *