राणी सती दादी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


सूरत से पहुंचीं सुरभि बिरजुका ने भजनों से बांधा समां, अयोध्या के नारायणी म्यूजिकल ग्रुप ने दी संगीतमय प्रस्तुति, देर रात तक चला भव्य कीर्तन

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। श्री मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार, 9 सितंबर को श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल, श्री श्याम भक्त मंडल एवं नारायणी भजन संस्था की ओर से श्री राणीसती दादी जी का वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दादी मां के दरबार में शीश नवाया और भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में सूरत से पधारीं सुरभि बिरजुका ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने आज लगा दरबार दादी का, दादी मां को आना है, मोटी सेठाणी म्हारो बेड़ो पार लगानो पड़सी, कीर्तन की है रात, मैया आज थाने आनो है और दादी मां कल्याण, भक्तों का कल्याण करो जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

वहीं, अयोध्या से आए नारायणी म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत और मनमोहक धुनों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और दादी मां के जयकारे लगाते रहे।

कलश पूजन के साथ हुआ कीर्तन का शुभारंभ
कीर्तन का शुभारंभ रात करीब आठ बजे पंडित अनमोल शर्मा ने मुख्य यजमान बलराम तुलस्यान एवं संदीप सराफ के हाथों दादी मां के समक्ष कलश पूजन कराकर कराया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और ज्योत जलाकर विधिवत कीर्तन शुरू हुआ, जो रात करीब एक बजे तक चला। समापन पर दादी मां की आरती की गई।

कीर्तन के दौरान दादी जी को भोग अर्पित किया गया और इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष शोभित अडूकिया ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में जुटे संस्था के सदस्यों और समाज के सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में त्रिवेणी देवी, शुभम तोदी, अभयनाथ जालान, अशोक रुंगटा, संजय डालमिया, नीरज गोयनका, हिमांशु डालमिया, प्रदीप बैरसिया, प्रत्यूष डालमिया, देव प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण तुलस्यान, सम्पत शर्मा, अभिषेक खंडेलिया, गौरव अग्रवाल, परितोष रुंगटा, अमृत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, अतुल रुंगटा, ओम अग्रवाल, दीपक खंडेलिया, नागेश पोद्दार, अजय खंडेलिया, विनय रुंगटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

महिला मंडल की ओर से पूजा रुंगटा, विनीता तुलस्यान, सविता तुलस्यान, पारुल रुंगटा, ऋचा अग्रवाल, लवी अग्रवाल, श्वेता शर्मा, अंकिता खंडेलिया, सविता खंडेलिया, मनीषा खंडेलिया और नीलम रुंगटा समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *