स्व. डॉ. कैलाश गुप्ता की जयंती पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 450 मरीजों को मिली दवा

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


महाराजगंज में आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर, चिकित्सकों ने मरीजों का किया उपचार हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत, आजमगढ़ के तत्वावधान में महाराजगंज स्थित गुप्ता होम्योपैथिक क्लिनिक में स्वर्गीय डॉ. कैलाश गुप्ता की प्रथम जयंती के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 450 मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मालती देवी एवं उनके परिवार के सदस्यों ने स्व. डॉ. कैलाश गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेश दुबे ने कहा कि स्व. डॉ. कैलाश गुप्ता कुशल व्यक्तित्व के धनी और मरीजों की सेवा के प्रति आजीवन समर्पित चिकित्सक थे। उनकी जयंती पर सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चमनलाल सिंह ने शिविर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलता है। संगठन सचिव डॉ. रणधीर सिंह ने होम्योपैथिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, संगठन की महिला प्रमुख डॉ. नेहा दुबे ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवनशैली में सुधार करने पर जोर दिया।


शिविर में डॉ. चमनलाल सिंह, डॉ. देवेश दुबे, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. अनिल पांडेय और नेत्र विशेषज्ञ मोहम्मद अफजल ने मरीजों का उपचार किया। शिविर के आयोजक डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हनुमान गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित गुप्ता परिवार के सदस्य, दीपक मौर्य, रमानंद कुमार, मोहम्मद जमाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में न्यू लाइफ, व्हीजल, एसबीएल और रेडिएंट कंपनियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *