बोलेरो की चपेट में आई साइकिल, बेटी की मौत; पिता घायल

आजमगढ़ शहर


तरवां बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्री, घायल पिता मेडिकल कॉलेज रेफर
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि पूनम कन्नौजिया (23) अपने पिता प्रमोद कन्नौजिया के साथ तरवां बाजार से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। नौरसिया गांव के पास बोलेरो ने साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल प्रमोद की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया।
तरवां थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *