कर्तव्य में लापरवाही पर रिक्रूट आरक्षी निलंबित, एसएसपी ने बैठाई विभागीय जांच

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई


आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।


थाना गंभीरपुर में तैनात रिक्रूट आरक्षी ना.पु. रूद्र प्रताप सिंह (पीएनओ-252058949) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि आरक्षी ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता बरती।


आरोप है कि थाना गंभीरपुर पर पंजीकृत एक अभियोग में वांछित अभियुक्त एवं हिस्ट्रीशीटर की निगरानी के लिए निर्धारित संतरी पहरा/निगरानी ड्यूटी का समुचित पालन नहीं किया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की भी अवहेलना की गई।


मामले को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि को प्रभावित करने वाला गंभीर कृत्य मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रिक्रूट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *