पीडीए पंचायत में भाजपा पर बरसे हवलदार यादव, बोले- 2027 में बूथों पर डटकर लड़ना होगा

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण राजनीत


महंगाई-बेरोजगारी चरम पर, गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने का आरोप; सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। विधानसभा दीदारगंज के पलथी बाजार स्थित KNI कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रामआसरे चौहान की अध्यक्षता में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव मौजूद रहे। पंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पीडीए समाज के लोगों को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।


अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई तथा बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के बच्चों की शिक्षा को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 26 हजार स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से दूर होंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं तथा पीडीए समाज के लोगों की दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। ऐसे हालात में समाजवादी कार्यकर्ताओं को आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ पोलिंग बूथों पर डटे रहना होगा।


‘सपा सरकार बनाना ही हमारा मिशन’
हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एकमात्र मिशन उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाकर पीड़ित और दुखी लोगों को न्याय दिलाना, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा बच्चों को बेहतर स्कूली शिक्षा दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, पार्टी के अधिकृत आईटी एक्सपर्ट इंजीनियर सुनील कुमार यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, विद्यालय प्रबंधक विनीत राय, बूथ प्रभारी हरिश्चंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, राजीव राय, महेंद्र मौर्य, चंदन सोनकर, संतोष प्रजापति, लखविंदर राम, विनोद कश्यप, सुरेंद्र धरीकर और रामशास्त्री राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में पीडीए समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *