क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां के निधन पर आजमगढ़ आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण राजनीत


11 सितंबर को जिवली पहुंचकर विनोद राय के परिजनों से मिलेंगे, 30 मिनट बाद देवरिया के लिए होंगे रवाना

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। वह क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद राय की माताजी के निधन पर ग्राम जिवली पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जिला प्रशासन को प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 11 सितंबर को सुबह 10:15 बजे लखनऊ के लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड से रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:15 बजे मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम जिवली पहुंचेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 11:20 बजे जिवली में विनोद राय की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वह शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री 11:50 बजे ग्राम जिवली से देवरिया के लिए रवाना होंगे। जिला प्रशासन की ओर से उनके आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *