स्कूल चलो रैली निकाल किया शिक्षा के प्रति जागरूक

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण

इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर से निकली रैली

आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर से मंगलवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही बच्चों को स्कूल अवश्य भेजना के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो रैली निकल गई। जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ ही सभी शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। विद्यालय प्रांगण से निकली रैली नसीरपुर गांव, नई बस्ती, नसीरपुर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चे आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, पढ़ी-लिखी नारी घर की उजियारी, शिक्षा अधिकार हमारा है आदि नारा लगा रहे थे। इसके साथ ही घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने की अपील भी की गई। रैली में कपिल देव सिंह प्रधानाध्यापक, नेहा प्रजापति, संगीता राय, मालती यादव, संगीता मिश्रा, नेहा सिंह, सुचित्रा यादव के साथ सभी सहायक अध्यापक व आंगनबाड़ी व बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *