कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, युवाओं को अध्यात्म की तरफ झुकना होगा: संत सर्वेश जी महाराज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न हुआ 9 दिवसीय श्री राम कथा

आजमगढ़। नगर क्षेत्र के भँवरनाथ मंदिर में चल रही 9 दिवसीय “श्री राम कथा रस की अमृत वर्षा” का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। कथा वाचन कर रहे संत सर्वेश जी महाराज के सानिध्य में अंतिम दिन पूर्णाहुति व भंडारे का कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसके बाद हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति दी गई।

कथावाचक संत सर्वेश जी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, युवाओं को अध्यात्म की तरफ झुकना होगा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोगों से बहुत स्नेह मिला यहाँ के लोगों से बहुत लगाव पहले से हैं। कथा के माध्यम से हमारा यही उद्देश्य होता है कि लोग जल संचयन, आध्यात्म, कन्या भ्रूण हत्या व पाप से दूर रहें। वही कार्यक्रम के आयोजक अनिल सिंह ने भी कहा कि कई वर्षों से हम इस कथा के माध्यम से लोगों को आध्यात्म की तरफ जोड़कर रखने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया इस मंदिर से कभी भी कोई खाली हाथ नहीं जाता इस कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार, हरिवंश सिंह, अजय उपाध्याय, इंदल उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा, गोकुल सिंह, विपिन सिंह, श्री प्रकाश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, राहुल सिंह व समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *