
होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, बस अड्डों, रोडवेज बसों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों चला चेकिंग अभियान
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को आजमगढ़ पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, बस अड्डों, रोडवेज बसों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों समेत सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों की जांच की गई।
पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर पहचान पत्रों का सत्यापन किया। लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। होटल और ढाबा संचालकों को बिना पहचान पत्र कमरा न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
एएसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं सीओ फूलपुर ने भी क्षेत्र में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की।