दो साल पुराने मारपीट व छेड़खानी मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

न्यायालय के आदेश पर कंधरापुर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, घर में घुसकर मारपीट और युवती से अभद्रता का आरोप
आजमगढ़ | एक महिला की शिकायत पर कंधरापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद लगभग दो वर्ष पुराने मारपीट, घर में घुसकर हमला और युवती से अभद्रता के मामले में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 21 जुलाई 2023 की शाम करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने पहले उनके परिजन के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की नीयत से दौड़े और बाद में जबरन घर में घुसकर शिकायतकर्ता, उनके पति और बेटी के साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान बेटी के कपड़े फाड़कर उसके साथ अभद्रता की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के समय पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब कंधरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने दीचंद, श्रवण, भरत, चंद्रशेखर, कंचन, खुशबू, अंशु, पंकज, सुरेंद्र तथा हरिकेश समेत कुल 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 34, 323, 352, 452, 504, 506 एवं 354(ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रेम शंकर मिश्रा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *