
हेड बॉय बने अरिहंत राय, हेड गर्ल वर्तिका सिंह, विद्यार्थियों को अनुशासन व नेतृत्व का संदेश
आजमगढ़। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल में बुधवार को नव निर्वाचित छात्र परिषद का पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, सीएओ साक्षी बिसेन, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार पांडेय, समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज एवं मोना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्ति और गरिमा का वातावरण प्रदान किया।
विद्यालय की नवगठित छात्र परिषद में अरिहंत राय को हेड बॉय तथा वर्तिका सिंह को हेड गर्ल चुना गया। वहीं गौरी पांडेय और विवेक यादव को हेड ऑफ द स्कूल प्रीफेक्ट, रवि शंकर यादव को स्पोर्ट्स कैप्टन, सौरभ यादव को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, रीतिका गुप्ता को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन, परी को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, हर्ष चतुर्वेदी को कल्चरल कैप्टन (बॉय), ऋद्धि को कल्चरल कैप्टन (गर्ल), अभ्युदय कुमार को एकेडमिक कैप्टन तथा दिशा सिंह, पलक सिंह, अंश यादव और आर्यन कुमार को स्कूल प्रीफेक्ट चुना गया। इसके अलावा ब्लू, ग्रीन, येलो एवं रेड हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन भी चयनित किए गए।
समारोह के दौरान नव निर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “निज शासन ही अनुशासन है।” उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं अनुशासित होता है, वही दूसरों का प्रभावी नेतृत्व कर सकता है। प्रधानाचार्य ने छात्र प्रतिनिधियों से छात्रहित एवं राष्ट्रहित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।