एचजेएस परीक्षा पास करने पर सिविल जज अनुपम त्रिपाठी बने अपर जिला जज, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

दीवानी न्यायालय परिवार में हर्ष का माहौल, एक दूसरे को दी गई बधाई


आजमगढ़। दीवानी न्यायालय में कार्यरत सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनुपम कुमार त्रिपाठी ने एचजेएस (Higher Judicial Service) परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद उन्हें अपर जिला जज/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 के पद पर नियुक्त किया गया है।


इस संबंध में गुरुवार रात इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार मधुकर सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।


न्यायिक फेरबदल के तहत अब तक फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 में कार्यरत दिनेश कुमार को अपर जिला जज बनाया गया है। वहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में कार्यरत अमर सिंह को भी अपर जिला जज के पद पर पदोन्नत किया गया है।


हाईकोर्ट की इस अधिसूचना के बाद न्यायिक महकमे में खुशी का माहौल है और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *