आठ साल बाद सरकारी चिकित्सकों के सबसे बड़े संगठन का चुनाव, 5 अगस्त को मतदान

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

15 प्रत्याशी मैदान में, जिला महिला अस्पताल में वोटिंग, उसी दिन शाम को घोषित होंगे परिणाम

आजमगढ़। करीब आठ वर्ष बाद सरकारी चिकित्सकों के सबसे बड़े संगठन प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस संघ) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव समिति ने 5 अगस्त को मतदान कराने की घोषणा की है, जिसके बाद जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में तैनात चिकित्सकों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।


चुनाव अधिकारी एवं जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय कुमार ने बताया कि आठ पदों के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। अध्यक्ष पद पर जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. धनंजय पांडेय और सीएचसी तरवां के डॉ. आर.एस. मौर्य के बीच सीधा मुकाबला होगा।


महिला उपाध्यक्ष पद पर जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम निर्विरोध चुनी गई हैं। जनरल उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. हम्मीर सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. निलेश कुमार और डॉ. एच.एल. सरोज मैदान में हैं।


फाइनेंस सेक्रेटरी पद पर डॉ. देवेंद्र सिंह और डॉ. अजय जायसवाल, एडिटर पद पर डॉ. शकील और डॉ. मनीष तिवारी, सचिव पद पर डॉ. आलेंद्र कुमार और डॉ. रोहित मिश्रा, जबकि केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. ए.के. शाह और डॉ. आत्माराम के बीच मुकाबला होगा।


चुनाव अधिकारी के अनुसार 30 जुलाई शाम चार बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। मतदान 5 अगस्त को जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी और परिणाम तत्काल घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर सरकारी चिकित्सकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *