घर में घुसे चोरो ने उड़ाया 15 लाख का माल , पांच बक्से उठाकर ले गए

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


खेत में टूटे मिले बक्से, जेवरात और नकदी गायब; फोरेंसिक टीम जांच में जुटी


आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे पांच बक्से उठाकर ले गए, जिन्हें बाद में गांव से कुछ दूरी पर खेत में तोड़कर फेंक दिया गया। बक्सों में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिले।


जानकारी के अनुसार, ओरा गांव निवासी गनेश यादव के घर में रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच चोर घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर पांचों बक्से गायब मिले। ग्रामीणों की सूचना पर खेत में पहुंचे परिजनों ने देखा कि बक्सों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखा सामान चोरी हो चुका था।


घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *