आजमगढ़ में पासपोर्ट बनवाने में फर्जीवाड़े का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


जन्मतिथि और शैक्षिक प्रमाणपत्र में कथित हेराफेरी कर पासपोर्ट हासिल करने का आरोप, बारदह थाने में एफआईआर दर्ज


आजमगढ़। जनपद के बारदह थाना क्षेत्र में पासपोर्ट बनवाने में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) वाराणसी से प्राप्त सूचना के आधार पर बारदह थाने में एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


एफआईआर के अनुसार, मोहम्मद किरसान पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी ग्राम रसूलपुर टुंगी, थाना बरदह पर आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में नया पासपोर्ट बनवाने के दौरान कथित रूप से गलत जन्मतिथि और शैक्षिक प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान यह भी आरोप सामने आया कि उसने वर्ष 2009 में जारी पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नया पासपोर्ट प्राप्त करने का प्रयास किया।


दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा कथित रूप से जन्मतिथि और शैक्षिक अभिलेखों में विसंगति पाए जाने के बाद मामला पुलिस को भेजा गया। इसके आधार पर बारदह थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 तथा पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(B) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *