ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर मार्टिनगंज फायर सर्विस चालक निलंबित

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और आकस्मिक निरीक्षण में गंभीर उदासीनता के आरोप
आजमगढ़। पदस्थ दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फायर स्टेशन मार्टिनगंज में तैनात फायर सर्विस चालक अभिमन्यु शाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस विभाग के अनुसार संबंधित चालक पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना करने तथा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति गंभीर उदासीनता बरतने के आरोप पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *