35 शहीद परिवारों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर किया गया सम्मानित

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


सगड़ी के शहीद स्थल पर पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने किया सम्मान, सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव समेत नौ विधायक रहे मौजूद
सगड़ी। कारगिल शहीद रामसमुझ यादव मेले एवं श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने पूर्वांचल के 35 शहीद परिवारों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शहीद परिजनों ने आयोजन के प्रति आभार जताया।
सम्मानित शहीद परिवारों में संजय यादव के परिजन, अंशुमान सिंह के परिजन, जय प्रकाश यादव के परिजन, करन कुमार के परिजन, दंतेश्वर मौर्य, मुरलीधर यादव, विवेक तिवारी, राजेश पटेल, टेलूराम राम, रामसूरत पाल, गुलाब सिंह, राजकुमार, करसन यादव, अखिलेश, सुनील, लालमुनि, रमापति, भगवती सिंह, रामसमुझ यादव, शहजाद, पन्नालाल, रमेश यादव, सुनील कुमार, सतिराम, महेंद्र कुमार उपाध्याय, सौदागर सिंह और राम जन्म आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव समेत कुल नौ विधायक मंच पर मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनके बलिदान को नमन किया और कहा कि देश की सुरक्षा में शहीदों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर राजेश यादव, मनीष कुमार मिश्रा, दुर्गा प्रसाद यादव, राजनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों के सम्मान से माहौल भावुक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *