आजमगढ़ में दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, अपराधियों पर पुलिस का सख्त एक्शन

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़ में दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, अपराधियों पर पुलिस का सख्त एक्शन

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
निरस्त किए गए लाइसेंस धारकों में निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी मोहम्मद अबुबकर तथा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा रानी निवासी शाहिद हसन शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने जनहित और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उनके पास शस्त्र बने रहना उचित नहीं माना। पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक जनपद में 42 शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल में कुल 51 शस्त्र लाइसेंसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *