
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया, जोरार खान ने बूथ स्तर पर सक्रिय होने का किया आह्वान
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान के आह्वान पर किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने उपस्थित युवाओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा साथियों को अपने-अपने बूथ स्तर पर संगठन के लिए काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान, सुषमा चौहान, शिवम गोंड मेहरा, हुरैर शेख, इरशाद अहमद, जयेश यादव, अभिषेक यादव, संतोष, सुंदरी निषाद, कुलदीप राजभर, राजेश विश्वकर्मा, आकाश कुमार, राजेश सिंह पटेल, सुपाल राय, आनंद पांडे, बिंदेश्वरी यादव, शिव गोविंद यादव, अरबाज शेख, देवानंद शर्मा, रवि भारद्वाज, प्रशांत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।