
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह बने यजमान, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान शिव का महारुद्राभिषेक
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ की ओर से 25 अगस्त को भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच महारुद्राभिषेक पूजन एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।
महारुद्राभिषेक पूजन में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह यजमान के रूप में शामिल हुए। प्रख्यात विद्वान आचार्य सहजानंद पांडेय के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का महारुद्राभिषेक कराया। पूजन के दौरान भाजपा कार्यालय पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि महाप्रसाद भंडारा सामाजिक समरसता का संदेश देता है, जहां सभी लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
महारुद्राभिषेक पूजन के बाद आयोजित महाप्रसाद भंडारे में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंत्रोच्चार और भक्ति भाव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, डॉ. श्याम नारायण सिंह, वंदना सिंह, ऋषिकेश दुबे, विभा बरनवाल, विपिन राय, राकेश सिंह, सुरेंद्र राजभर, शोभित श्रीवास्तव, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, सुजीत सिंह टीका, मृगांग शेखर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।