
सगड़ी में भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का भव्य स्वागत
संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का लाटघाट स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने भगवान शंकर के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस स्वागत स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्र में मुस्तैद रही।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाकर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है, जिसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर और प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, अशीष सिंह, शिव प्रकाश उपाध्याय, डॉ. हरकेश मिश्र, अनिल मिश्र, विवेक सिंह सोनू, प्रदीप तिवारी, दिनेश कुमार पांडे, अंशु राय, प्रदीप राय, लक्ष्मी नारायण मथुर, रामाश्रय राय, संजय, कैलाश राय, सुधीर, पिंटू राय, विजय पटेल, उमेश चंद्र यादव, अरविंद यादव, पलटन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन घोसी चीनी मिल के चेयरमैन ने किया।