जमीन विवाद में जानलेवा हमला: पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को देवारा रामपुर गांव निवासी बादामी देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र अवनीश के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।


तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मु0अ0सं0-200/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार सुबह उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा व पुलिस टीम ने वांछित आरोपी चन्दन पटेल (35) तथा बचिया देवी (58), निवासी देवारा रामपुर, थाना रौनापार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *