हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई देशभक्ति की झलक

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण


शिवांगी, कविता, डिम्पल, वैष्णवी, श्रेयांशी और आकृति की टीम रही प्रथम
अहरौला/आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय, अहरौला में शनिवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत एनएसएस की ओर से देशभक्ति थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


एनएसएस प्रभारी डॉ. राकेश के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की स्वयंसेविकाओं शिवांगी, कविता, डिम्पल, वैष्णवी, श्रेयांशी और आकृति की टीम प्रथम रही। द्वितीय वर्ष की टीम ने दूसरा और प्रथम वर्ष की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।


प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने कहा कि तिरंगा देश की आजादी, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन छात्राओं में देशप्रेम और रचनात्मकता की भावना को मजबूत करते हैं। विजयी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *