सपा में नई जिम्मेदारी: पप्पू कुमार यादव बने आजमगढ़ के जिला प्रवक्ता

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत


राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से हुई नियुक्ति, संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में पप्पू कुमार यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उन्हें समाजवादी पार्टी की आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से पप्पू कुमार यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है। पप्पू कुमार यादव ग्राम हरिहरपुर, पोस्ट आजमपुर, जनपद आजमगढ़ के निवासी हैं।
नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि पप्पू कुमार यादव समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। माना जा रहा है कि जिला प्रवक्ता के रूप में पप्पू कुमार यादव पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों को आमजन व मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *