
127 मतों की हुई गिनती, चुनाव अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
आजमगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की शाखा, आजमगढ़ का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू होकर 5 अगस्त 2026 को संपन्न हुई। कुल आठ पदों के लिए 14 नामांकन प्राप्त हुए थे।
नामांकन वापसी के बाद उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. पूनम कुमारी, सचिव पद पर डॉ. अलेंद्र कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. ए.के. शाह, वित्त सचिव पद पर डॉ. देवेंद्र सिंह तथा संपादक पद पर डॉ. कैप्टन मनीष तिवारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ. धनंजय पाण्डेय और डॉ. आर.एस. मौर्य के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में डॉ. धनंजय पाण्डेय को 75 और डॉ. आर.एस. मौर्य को 48 मत मिले। इस प्रकार डॉ. धनंजय पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष (सामान्य) के दो पदों के लिए डॉ. निलेश कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह और डॉ. एच.एन. सरोज मैदान में थे। मतदान में डॉ. निलेश कुमार को 93 मत, डॉ. हरेंद्र सिंह को 75 मत और डॉ. एच.एन. सरोज को 48 मत प्राप्त हुए। इसके आधार पर डॉ. निलेश कुमार और डॉ. हरेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए।
चुनाव में कुल 127 मत पड़े। चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह तथा रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।