पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव की घटना, परिजनों में कोहराम

बलरामपुर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवरा गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोनवरा गांव निवासी सलमान (22) पुत्र मु. जाहित विदेश में काम करता था और करीब छह माह पूर्व घर आया था। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। इसके बाद सलमान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान सलमान की मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *