12 फीट जमीन का सौदा कर ₹50 हजार बयाना लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, एफआईआर दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

अहरौला थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को सौंपी गई विवेचना
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के निवासी समरजीत ने आरोप लगाया है कि 20 मई 2019 को उसने शोभनाथ नामक व्यक्ति से थाना परिसर के पीछे स्थित 12 फीट जमीन का ₹3.60 लाख में सौदा किया था। इस दौरान उसने ₹50 हजार बतौर बयाना भी दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बयाना लेने के बाद आरोपी लगातार बैनामा कराने में टालमटोल करता रहा। बाद में उसने उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दी। पीड़ित ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *