सपा कार्यालय में मरहूम आलमबदी आज़मी को श्रद्धांजलि, नेताओं ने सादगी और ईमानदारी को किया याद

आजमगढ़ शहर

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ में शुक्रवार को निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक मरहूम आलमबदी आज़मी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की, जबकि संचालन समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।


ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे आलमबदी आज़मी


पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आलमबदी आज़मी ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। वे महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर सत्य के मार्ग पर चलते थे और गलत बातों का हमेशा विरोध करते थे।
पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव ‘करैली’ ने कहा कि उन्होंने अपने विचारों के अनुरूप जीवन जिया और अंतिम समय तक सादगी व ईमानदारी का परिचय दिया।


पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि आलमबदी आज़मी का व्यक्तित्व बेहद विराट था। उनकी सादगी, ईमानदारी और स्पष्टवादिता के कारण वे देशभर में सम्मानित थे।


जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आलमबदी आज़मी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने पूरी जिंदगी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके आदर्शों पर चर्चा करेगी।


कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, पूजा सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अशोक यादव भोला, जयराम सिंह पटेल, राजेश यादव, बबीता चौहान, पप्पू कुमार यादव, सिकंदर यादव, वसीम अहमद, जगदीश यादव, राजनारायण यादव, वसीमुद्दीन शेख, प्रदीप सहाय, प्रदीप यादव, गुलाब राजभर, विवेक सिंह, संदीप रजत सेठ, संतोष कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *