लालगंज तहसील को मिली नई एसडीएम, नेहा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


2020 बैच की PCS अधिकारी बोलीं— सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाना, राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण और जनशिकायतों का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता


आजमगढ़। लालगंज तहसील में शनिवार को नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। वह गोंडा जनपद से स्थानांतरित होकर आजमगढ़ आई हैं। इससे पहले यहां तैनात एसडीएम नंदिनी शाह का स्थानांतरण प्रयागराज कर दिया गया है।


नेहा मिश्रा वर्ष 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं और उन्होंने प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की थी। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना, राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, जनशिकायतों का प्रभावी समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना होगी।


उन्होंने कहा कि लालगंज तहसील के प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराया जाएगा। आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका विधिसम्मत एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *