आजमगढ़ के धीरजीपुर के दो भाइयों ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET पास कर बढ़ाया जिले का मान

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

माता-पिता के सपनों को दी नई उड़ान, गांव से मेडिकल की राह तक सफलता की नई कहानी, दो भाइयों की मेहनत ने रचा नया इतिहास

आजमगढ़। नगर तहसील क्षेत्र के धीरजीपुर गांव के दो होनहार भाइयों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। गांव निवासी रामसमुझ यादव और रामजनम यादव के पुत्र सिद्धांत यादव एवं सौरभ यादव ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
सिद्धांत यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिंहपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इंटर के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता हासिल की।
वहीं, उनके भाई सौरभ यादव ने भी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त की। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अपनी सफलता पर सिद्धांत और सौरभ ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
दोनों भाइयों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *