गंभीर बीमारियों से पीड़ित पांच लोगों को विधायक ने दी 7.70 लाख की आर्थिक मदद

आजमगढ़ आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। गंभीर रोगों से ग्रसित पांच लोगों को विधायक निधि से आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है जिले के अतरौलिया विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ संग्राम यादव ने पांच लोगों को इलाज के लिए कल 7.70 लाख की आर्थिक सहायता की है
अतरौलिया से सपा विधायक डॉ संग्राम यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर गंभीर बीमारियों से पीड़ित क्षेत्र की जनता को अपने विधायक निधि से आर्थिक सहायता प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए नर सेवा नारायण सेवा है। विधानसभा सत्र के दौरान मैने ईलाज हेतु सरकार द्वारा निर्धारित राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने की मांग किया था ताकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अधिक से अधिक लोगों की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विधायक संग्राम यादव ने मंगलवार को कैंसर पीड़ित श्रेयांश सोनी निवासी ग्राम खदेरू पट्टी को चार लाख, हृदय रोग से पीड़ित बालचंद कनौजिया निवासी कोटरा को एक लाख, उदर रोग से पीड़ित मनभावती पाण्डेय निवासिनी खरेला को डेढ़ लाख, विमला देवी निवासिनी बूढ़नपुर को सत्तर हजार व न्यूरो रोग से पीड़ित मटरू निवासी गंजेधर पट्टी को पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *