पल्हमेश्वरी धाम जाने वाले रास्ते पर जल जमाव, राहगीर परेशान

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण

नालियां चोक होने से गंदे पानी में गुजरने को दर्शनार्थी हुए मजबूर

आजमगढ़। लालगंज तहसील के पल्हना बाजार स्थित माता पल्हमेश्वरी धाम जाने वाले रास्ते पर जल जमाव हो गया है। जिससे माता के दर्शन को आने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने की मांग किया है।
माता पाल्हमेश्वरी धाम जाने वाले रास्ते में बरसात का पानी भरा है। बाजार की नालियां चोक हो जाने के चलते जल निकासी नहीं हो रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों व माता के दर्शन को आने वालों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड रहा है। इस बीच यदि कोई वाहन रास्ते से गुजर जा रहा है तो पैदल चलने वाले पूरी तरह से गंदे पानी से सराबोर हो जा है। स्थानीय निवासी अजय गुप्ता, शैलेश राजभर, भगवान दास, दया शर्मा, मुन्ना यादव, अमरजीत पासवान, कुबेर यादव आदि लोगों ने जल्द से जल्द चोक नालियों की सफाई करा कर रास्ते पर हुए जल जमाव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *