
कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा समेत कई जनपदों से पहुंचे लोग, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हिंदी न्यूज़ 24
बरदह (आजमगढ़)। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर सोमवार को उनके पैतृक आवास जीवली में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। कैबिनेट ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामपति त्रिपाठी और ओपीएम ग्रुप के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्र समेत वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, संतकबीरनगर सहित कई जनपदों से पहुंचे लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सभी ने दिवंगत के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री एवं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, गोरखपुर विधायक फतेह बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री सीता चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, मार्टिनगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, भाजपा नेता अरुणाकर सिंह हैप्पी, मार्टिनगंज मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह आदि शामिल रहे।

इसके अलावा विद्युत विभाग के एक्सईएन घनश्याम कुमार, महेंद्र कुमार, ओपी चंद्र, राजकुमार, ईओ आशीष राय, विनोद राजभर, ध्रुव सिंह, पवरू चौहान, प्रधान धर्मराज चौहान, नितेश चौहान, रणवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जीवली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।