हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे

आजमगढ़ शहर

अहरौला जनता इंटर कॉलेज से पकड़ी नहर बाईपास तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
अहरौला (आजमगढ़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और हर घर तिरंगा फहराने के संदेश के साथ मंगलवार को अहरौला क्षेत्र में भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


यात्रा का शुभारंभ अहरौला जनता इंटर कॉलेज से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा पकड़ी नहर बाईपास पहुंची और वहां से वापस विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं और युवाओं के जोश से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रबंधक बृजेश सिंह एवं अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने किया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तक तिरंगे का सम्मान पहुंचाना और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना ही यात्रा का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रेम प्रकाश, अवधेश कुमार, दिग्विजय सिंह और रिपु दमन सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *