जल निगम के फरिहा स्टोर से सरकारी सामग्री चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ शहर


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के फरिहा स्टोर से सरकारी सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जल निगम के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एफआईआर के अनुसार, जल निगम (नगरीय) का सरकारी स्टोर फरिहा परिसर में स्थित है। 26 जुलाई 2026 को स्टोर प्रभारी की ओर से अधिशासी अभियंता को सूचना दी गई कि स्टोर में रखी सरकारी सामग्री चोरी हो गई है। चोरी हुए सामान में सिलेंडर असेंबली कम्प्लीट, लाइनर सहित सिलेंडर, डी-जॉइंट तथा अन्य सामग्री शामिल है।


इस मामले में अधिशासी अभियंता द्वारा थाना निजामाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *