एफएनएल प्रशिक्षण से गणित और भाषाई ज्ञान में निपुण होंगे बच्चे

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण

नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 590 प्रतिभागियों को पांच चरणों में किया जाएगा प्रशिक्षित

आजमगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया के तत्वावधान में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार के मीटिंग हॉल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में कुल 590 शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है।

प्रशिक्षण के प्रथम चरण का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतिदिन 100 प्रतिभागियों को दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 50 शिक्षक एवं शिक्षा मित्र शामिल हैं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारी पंकज कुमार ने प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करना है। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं में भाषाई ज्ञान, गणितीय दक्षता एवं सामाजिक विषयों की प्रारंभिक समझ विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत होने से उनमें सीखने के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे भविष्य में किसी भी विषय से घबराए बिना बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों के भाषाई ज्ञान, गणितीय क्षमता और सामाजिक विषयों की समझ को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी तरीके बताए जा रहे हैं। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा और उन्हें आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षणकर्ता सूर्य प्रकाश राय, ज्ञानेंद्र यादव, नारायण मिश्रा, अविनाश पटेल एवं अमित राय द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान कंत किशोर दुबे, बृजेश मौर्य, कमलेश यादव, अरुण सिंह, जमीरुल हसन, रविन्द्र यादव, राकेश, दिनेश यादव, प्रियंका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *