आजमगढ़ में रणविजय चौहान का जोरदार स्वागत, चौहान समाज ने जताया आभार

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर बनने पर हुआ अभिनंदन समारोह, समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। भारतीय चौहान महासभा एवं चौहान समाज की ओर से बुधवार को नेहरू हाल, आजमगढ़ में भाजपा नेता एवं क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर रणविजय चौहान के जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारतीय चौहान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरवल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणविजय चौहान का भारतीय चौहान महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और चौहान समाज के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।


भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार
रणविजय चौहान को भाजपा द्वारा क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर बनाए जाने पर चौहान महासभा एवं समाज के लोगों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है।
मुख्य अतिथि रणविजय चौहान ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौहान समाज को राजनीतिक हक तभी मिलेगा, जब समाज भाजपा के साथ एकजुट होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां चौहान समाज को राजनीतिक भागीदारी मिल सकती है।
बच्चों की उच्च शिक्षा पर दिया जोर
रणविजय चौहान ने समाज के लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चौहान समाज के विकास के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना जरूरी है। समाज के लोगों को छोटे-छोटे आपसी विवादों को पंचायत के दौरान सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर काम करने और आगामी समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान भी किया।
स्वागत समारोह का संचालन मुकुंद चंद चौहान, नेता भाजपा एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय चौहान महासभा उत्तर प्रदेश ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लाली राम चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय चौहान महासभा उत्तर प्रदेश, अखंड प्रताप चौहान, मंडल अध्यक्ष, समीर सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं ग्राम प्रधान, योगेश चौहान, एडवोकेट सुभाष चौहान, जिलाध्यक्ष भारतीय चौहान महासभा आजमगढ़ समेत चौहान समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *