खेत से आवारा पशु भगाने गए वृद्ध की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


मेहनाजपुर के उधरा गांव में हादसा, पैर फिसलने से नदी में गिरे श्रीनाथ यादव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के उधरा ग्राम सभा में रविवार दोपहर नदी में डूबने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधरा गांव निवासी श्रीनाथ यादव (80) रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे नदी किनारे स्थित अपने खेत की ओर गए थे। बताया गया कि खेत में आवारा पशु पहुंच गए थे। उन्हें भगाने के दौरान श्रीनाथ यादव नदी के किनारे तक पहुंच गए।
इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरे। वृद्ध के नदी में गिरने की जानकारी होते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। जानकारी मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वृद्ध की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *