अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


चार माह पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे रामअवध, बनारस के ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

हिंदी न्यूज़ 24
बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी 35 वर्षीय मजदूर रामअवध की बुधवार सुबह बनारस स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह करीब चार माह पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, रामअवध पुत्र ओमप्रकाश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब चार माह पूर्व वह बाइक से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। मेंहनगर-खरियानी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजन उन्हें उपचार के लिए बनारस स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान रामअवध ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
रामअवध के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *