स्व. जमुरता राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, व्यक्त की शोक संवेदना

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण राजनीत


विनोद राय के जिवली स्थित आवास पर नेताओं और गणमान्य लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

हिंदी न्यूज़ 24
बरदह, आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में गुरुवार को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर स्व. जमुरता राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग पहुंचे। भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पहुंचकर स्व. जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान मऊ, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। सभी ने स्व. जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नारद राय, विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी, जयमंगल, अजय सिंह, जनार्दन तिवारी, रवि सोनकर, गोरखपुर जिला महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, डॉ. अभिजात मिश्रा, पूर्व विधायक अरुण यादव, पुरुषार्थ मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, विनोद राजभर, मऊ की वरिष्ठ नेत्री मंजू देवी, उर्मिला पासवान, दिग्विजय प्रताप, घनश्याम राय, सिनोद मौर्य, कल्लू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस के साथ देवगांव कोतवाली, तरवां और मेहनाजपुर थाने का पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौके पर मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *