
डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन
पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित स्मृति स्थल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, कर्तव्य पालन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया याद
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित स्मृति स्थल पर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने सुबह आठ बजे शहीद पुस्तिका का वाचन कर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर समेत अन्य क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान सदैव पुलिस बल को देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
