मेजवा में मनीष मल्होत्रा की टीम ने की शूटिंग, कैमरे में कैद की गांव की हरियाली

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण


मशाल जुलूस निकाल ग्रामीण महिलाओं ने दिया बदलाव का संदेश, 26 सितंबर को मुंबई में होगा बारहवां फैशन शो

हिंदी न्यूज़ 24
फूलपुर, आजमगढ़। प्रगतिशील शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवा में चल रही शूटिंग के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की टीम ने कैफी आजमी स्पोर्ट्स स्टेडियम और कैफी रोड के आसपास की हरियाली को कैमरे में कैद किया। शूटिंग के दौरान गांव के प्राकृतिक परिवेश और हरियाली को विशेष रूप से फिल्माया गया।
इसके पूर्व बुधवार की देर शाम ग्रामीण महिलाओं ने मशाल जुलूस निकालकर सामाजिक बदलाव का संदेश दिया। मंदिर परिसर से निकला जुलूस कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज होते हुए कैफी आजमी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचा। इस दौरान महिलाओं ने “कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा” का नारा लगाया।
मशाल जुलूस के साथ कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शेख समीना आजमी, बोर्ड मेंबर विकास और मिजवां सोसायटी के उप प्रबंधक मनोज कुमार भी चल रहे थे। जुलूस को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
मिजवां सोसायटी के उप प्रबंधक मनोज प्रजापति ने बताया कि आगामी 26 सितंबर को मुंबई में बारहवां फैशन शो आयोजित होना है। इसी की तैयारियों के मद्देनजर मेजवा में शूटिंग की गई है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान गांव के प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली को भी कैमरे में कैद किया गया।
इस अवसर पर लल्लन प्रजापति, नीरज, सुरेश पंकज, विकास यादव, गोपाल सुवेदी, रामफेर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *