नलकूप का स्विच ऑन करते समय लगा करंट, किसान की हुई मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

कप्तानगंज के भरौली टोडरपुर गांव की घटना से परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली टोडरपुर गांव में गुरुवार को खेत की सिंचाई के लिए एक किसान पास स्थित सरकारी नलकूप पर गया था। स्विच आन करने के दौरान वह कंरट कीचपेट में आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


भरौली टोडरपुर गांव निवासी 59 वर्षीय जितेंद्र कुमार गुरुवार को धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भरने गए थे। खेत के पास स्थित सरकारी नलकूप को चालू करने के लिए जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया कि कारंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल किया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *