सर्पदंश से महिला समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

कप्तानगंज व अहरौला थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं


आजमगढ़। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की दो घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। कप्तानगंज व अहरौला क्षेत्र में हुई सर्पदंश की घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव निवासी 36 वर्षीय बृजभान गुरुवार की शाम घर के सामने बने टीनशेड के कमरे में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल तहबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मंडलीय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वहीं अहरौला थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासीनी 60 वर्षीया गीता देवी पत्नी जितेंद्र बेनवंशी गुरुवार सुबह घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। परिजन उन्हें तत्काल फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *