
पति का आरोप-फोन पर प्रेमी संग करती थी बातचीत, 24 अगस्त को दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली; पुलिस ने दर्ज किया केस
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई। पति ने एक व्यक्ति पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में पति ने बताया कि उसकी पत्नी 24 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकली। पति का आरोप है कि आरोपी ने फोन के जरिए उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि महिला आरोपी से फोन पर बातचीत करती थी।
प्रेमी संग निकली, बच्चों को भी ले गई
पति के मुताबिक, महिला प्रेमी संग घर से निकलने के दौरान अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। दोनों बच्चों में सात वर्षीय और पांच वर्षीय बच्चे शामिल हैं। पत्नी और बच्चों के घर से चले जाने के बाद पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
नामजद मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
मेहनगर थाने में 31 अगस्त 2026 को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस रिकॉर्ड में एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।